Unique Visitors: 52851
Registered Users: 2551
Online users 3
तंबाकू मुक्ति से जुड़े हेल्पलाइन रखने में भारत एकमात्र सार्क देश
तंबाकू उत्पादों को छोड़ने की हेल्पलाइन रखने वाला भारत एकमात्र सार्क देश बन गया।यह हेल्पलाइन नंबर ‘1800-11-2356’ है।
इसके साथ ही भारत थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया के बाद तंबाकू उत्पादों को छोड़ने में मदद करने के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर रखने वाला एशिया का चौथा देश बन गया है।
जापान क्षुद्रग्रह रयुगु पर रोवर उतराने वाला पहला देश बना
जापान क्षुद्रग्रह रयुगु पर 2 रोबोटिक रोवर उतराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। यह दुनिया का पहला मानव द्वारा बनाया गया रोबोट भी है जो क्षुद्रग्रह पर उतरा है । रोवर का नाम MINERVA-II1 है। MINERVA-II1 में दो रोवर, रोवर -1 ए और रोवर -1 बी शामिल हैं।
क्रोएशिया के लुका मॉड्रिक वर्ल्ड फुटबॉलर ऑफ़ दि ईयर बने
सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2018 समारोह, लंदन, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था।इसके विजेताओं की सूची निमन्वत है :
पुरस्कार विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी लुका मॉड्रिक (क्रोएशिया)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी मार्टा (ब्राजील)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच डिडिएर डेस्चैम्प (फ्रांस)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच रेनल्ड पेड्रोस (फ्रांस)
सर्वश्रेष्ठ फीफा गोलकीपर थिबौत कर्टोइस (बेल्जियम)
संयुक्त राष्ट्र ने 2019-2028 को ‘नेल्सन मंडेला शांति दशक’ के रूप में घोषित किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2019-2028 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘नेल्सन मंडेला शांति दशक’ के रूप में घोषित किया।यह संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण अफ़्रीकी नेता का सम्मान करने वाले नेल्सन मंडेला शांति शिखर सम्मेलन में घोषित किया गया था।
अनिल कुमार चौधरी सेल (SAIL) का नए चेयरमैन नियुक्त
अनिल कुमार चौधरी को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।वर्तमान में चौधरी देश की सबसे बड़ी इस्पात बनाने वाली कंपनी में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं।
मालदीव चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह जीते
मालदीव में मालदिवियन डेमोक्रैटिक पार्टी (MDP) के उम्मीदवार इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही चीन की तरफ झुकाव रखनेवाले मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन चुनाव हार गए हैं। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भारत के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं क्योंकि इब्राहिम भारत के साथ मजबूत संबंधों के हिमायती रहे हैं।
आंध्र प्रदेश को इज़ ऑफ़ लिविंग इंडेक्स में पहला स्थान मिला
हाल ही में अमृत योजना के तहत इज़ ऑफ़ लिविंग इंडेक्स में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर रहा। जबकि ओडिशा और मध्य प्रदेश क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश को 24 सितम्बर को National Dissemination Workshop on Ease of Living Index, 2018 के दौरान सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा दिया गया। इस सूचकांक में शहरों में रहने के लिए आवश्यक परिस्थितयों व सुविधाओं का आकलन किया जाता है।
ओडिशा के तलचर में स्थापित किया जायेगा भारत का पहला कोयला-गैसीफिकेशन उर्वरक प्लांट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के तलचर में देश के पहले कोयला-गैसीफिकेशन उर्वरक प्लांट के कार्य को लांच किया। इस उर्वरक प्लांट का निर्माण तलचर फ़र्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। तलचर फ़र्टिलाइजर्स लिमिटेड में GAIL का हिस्सा, 29.67%, कोल इंडिया लिमटेड का हिस्सा 29.67%, राष्ट्रीय केमिकल्स व फ़र्टिलाइजर्स लिमिटेड का हिस्सा 29.67% तथा भारतीय उर्वरक कारपोरेशन लिमिटेड का हिस्सा 10.99% है।
असमी फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री होगी
असमी फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” को ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। यह फिल्म 91वें अकादमी अवार्ड्स 2019 में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा” श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इसका चुनाव कन्नड़ फिल्म निर्माता-निर्देशक एस.वी. राजेन्द्र सिंह बाबु की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने लिया।
इस फिल्म का निर्देशन व संपादन रीमा दास द्वारा किया गया है। इस फिल्म का चित्रण असम के चयगाओ जिले में कलारदिया गाँव में किया गया है। इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था। यह फिल्म 10 वर्षीय धूनु नामक लड़की पर आधारित है, जो गरीबी में जीवन व्यतीत करती है और उसका सपना खुद का रॉक बैंड शुरू करना है।
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में लघु मानव एसोफैगस विकसित करने में सफलता प्राप्त की
वैज्ञानिकों ने पहली बार लघु ओसोफेगल ओर्गनोइड (मानव खाद्य नली) को विकसित करने में सफलता प्राप्त की। इसका निर्माण प्रयोगशाला में प्लुरीपोटेंट स्टेल सेल्स की सहायता से किया गया। इससे भविष्य में आंत विकारों में दवाओं के परीक्षण में काफी सहायता मिलेगी। इससे रोगों के निदान में भी सफलता मिल सकती है। इससे जन्मजात विकार जैसे एसोफेगल अट्रेशिया, ओर्गनोइड, एसिनोफिलिक एसोफैगाईटिस और बेरेट्स मेटापलासिया के अध्ययन में भी सहायता मिलेगी।
यह एक मांसपेशी युक्त ट्यूब है जो मुह को पेट से जोडती है। इसे गैस्ट्रो-इन्टेस्टाईनल ट्रैक्ट भी कहा जाता है। वयस्कों में इसकी लम्बाई लगभग 25 सेंटीमीटर होती है। यह भोजन के परिवहन में सहायता करता है। जिस स्थान पर एसोफेगस पेट से जुड़ता है उसे गैस्ट्रो-एसोफेगल जंक्शन कहा जाता है।
मुकोसा – आन्तरिक परत, यह भोजन की सुचारू परिवहन के लिए इसे गीला करती है।
सब-मुकोसा – इसमें ग्रंथियां होती है जो श्लेष्म उत्पन्न करती हैं।
मुस्कुलारिस – यह एक मांसपेशी होती है जो भोजन को धकेलती है।
एडवेंटिशिया – यह बाहरी परत होती है जो एसोफेग्स को शरीर के अन्य अंगो से जोड़ती है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना : विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को आयुष्मान भारत के तहत झारखंड की राजधानी रांची में लांच किया। इस योजना के द्वारा 10.74 करोड़ लाभार्थी परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जायेगा। इससे देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को लाभ होगा। इसे विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना कहा जा रहा है। इस योजना से कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका को कुल जनसँख्या के बराबर भारतीय लोगों को लाभ होगा। यह योजना 25 सितम्बर, 2018 (दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि) से कार्यशील होगी।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक सरकारी बीमा योजना है, इसके तहत एक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जायेगा। इसका लाभ किसी सरकारी व कुछ एक निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। इस योजना में सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में चिन्हित परिवारों को शामिल किया जायेगा। यह योजना 30 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के 444 जिलों में लागू होगी।
नोट : इस योजना के लिए तेलंगाना, ओडिशा, केरल और पंजाब ने MoU पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।
जेल सुधारों पर नजर रखने हेतु अमितव राय समिति का गठन किया गया
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में जेल सुधारों के पहलू को पर ध्यान देने और और उनसे निपटने के उपायों के सुझावों के लिए पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमितव राय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है. न्यायमूर्ति एम बी लोकुर की अध्यक्षता वाली एक बेंच ने कहा है कि समिति जेलों में अधिक भीड़ सहित मुद्दों पर विचार करेगी.27 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जेल से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एक समिति गठित करने के मुद्दे पर अपना आदेश आरक्षित कर दिया था और देश भर में जेलों के लिए सुधारों का सुझाव दिया था. समिति महिला कैदियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी नजर रखेगी.
Copyright © 2011 youngindiatimes.com All Rights Reserved.
Site Designed and Developed by youngindiatimes